फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विधायक गैरोला ने ई-रिक्शा से किया भ्रमण

Sat, 16 May 2026 02:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को विधायक बृजभूषण गैरोला ने ई-रिक्शा से डोईवाला विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान वे दूरस्थ क्षेत्र झबरावाला गांव भी पहुंचे और वहां एक कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक को ई-रिक्शा पर आते देखकर लोग खासे उत्साहित हुए। अपने नियमित कार्यक्रमों के तहत विधायक गैरोला ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संवाद करने पहुंचे और आमजन की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक ने कहा कि ई-रिक्शा जैसे परिवहन के साधनों का उपयोग पर्यावरण संरक्षण और मितव्ययिता को बढ़ावा देने में सहायक है। लोगों से वर्तमान परिस्थितियों और जरूरत को देखते हुए सादगीपूर्ण जीवनशैली को आत्मसात कर छोटे-छोटे प्रयासों से ऊर्जा संरक्षण और खर्चों में कमी लाई जा सकती है। क्षेत्र के लोगों के विधायक के अनोखे अंदाज की सराहना की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें