फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा नाबालिग दिल्ली से बरामद

विज्ञापन
रानीपोखरी पुलिस की गिरफ्त में अपहरण का आरोपी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
रानीपोखरी पुलिस ने थानाक्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग को दिल्ली से सकुशल बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दिल्ली निवासी युवक पर पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, नाबालिग के न्यायालय के समक्ष धारा 164 के बयान हुए तथा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश शाह के अनुसार बीते 17 जनवरी को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए किसी के साथ चली गई है। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान नाबालिग की कॉल डिटेल, स्कूल में पड़ने वाले दोस्तों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसी क्रम में पता चला कि नाबालिग को एक दिल्ली निवासी युवक ऋषिकेश से बस में बैठाकर दिल्ली ले गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को दिल्ली रवाना किया गया। काफी मशक्कत के बाद आरोपी 22 वर्षीय रवि पुत्र सुरेश चंद निवासी संजय अमर कॉलोनी दिल्ली को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। बताया कि विवेचना के दौरान उक्त अभियोग में धारा 376 आईपीसी और 3/4 पॉक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, नाबालिग के न्यायालय में बयान दर्ज किए गए। पुलिस टीम में उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक प्रीति सैनी, कांस्टेबल मनोज थपलियाल, धीरेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल सुलेखा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें