फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

Mon, 27 Feb 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
विज्ञापन
RAPE - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
रानीपोखरी पुलिस ने नाबालिग को हवस का शिकार बनाने के आरोप में एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पास्को समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

पुलिस ने मुताबिक रविवार सुबह दो नाली, रानीपोखरी निवासी एक महिला ने दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति पिछले तीन महीने से पैसे का लालच देकर उसकी 14 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म करता आ रहा है।

बेटी की अचानक तबीयत खराब होने पर मामले का खुलासा हुआ। दबाव डालने पर नाबालिग ने सारी जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी संजय थापा पुत्र वीर बहादुर निवासी दो नाली, रानीपोखरी पर पास्को समेत कई धाराओं अभियोग पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ओमवीर रावत ने बताय कि घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी शादीशुदा है, पीड़िता कक्षा आठ की छात्रा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें