फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याददास्त के लिए आठ घंटे नींद जरूरी

Mon, 30 Jan 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
ब्रेन ट्यूमर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
उड़ान फाउंडेशन की पहल पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए मेमोरी (स्मरण शक्ति) बढ़ाने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। याददास्त को बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राओं को नियमित नींद लेने, उचित खान-पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया और मन को एकाग्र करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन



पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उड़ान फाउंडेशन के निदेशक डा.राजे सिंह नेगी व गुरुकुल आईएस सेंटर के निदेशक हिमीत कक्कड़ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य वक्ता इंडियन मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव ने छात्र-छात्राओं को मैमोरी शक्ति बढ़ाने के टिप्स दिए।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर भूलने की आदत होने का प्रमुख कारण किसी भी चीज के प्रति एकाग्रता का न होना है। यही वजह है कि हम अपनी शक्ति का उपयोग सही तरह से नहीं कर पाते हैं। याद करने वाली चीजों को किसी इमेज (चित्रों) में बदलकर याद करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


याददास्त बढ़ाने के लिए आठ घंटे की नियमित नींद और उचित खान-पान भी बहुत जरूरी है। उड़ान फाउंडेशन की तरफ से इस अवसर पर इंडियन मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव को बीते दिसंबर माह में सिंगापुर में संपन्न हुई वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप में 6 वां स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वीपी डोभाल, विक्रम रावत, डा. दीक्षा पयाल, दिव्या सक्सेना, आशुतोष कुड़ियाल, निधि शर्मा, सौरव सेंगर, रवि कुकरेती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें