फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आज ऋषिकेश रोडवेज डिपो परिसर में होगी बैठक

Mon, 26 Oct 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
30 अक्तूबर को देहरादून में कार्य बहिष्कार को लेकर होगी बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश।उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से आज मंगलवार को रोडवेज डिपो परिसर में 11 बजे, 30 अक्तूबर को देहरादून में होने वाले कार्य बहिष्कार को लेकर बैठक की जाएगी। बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन शाखा ऋषिकेश के महामंत्री संदीप कश्यप ने बताया कि शुक्रवार 30 अक्तूबर को देहरादून आईएसबीटी में कार्य बहिष्कार को लेकर बैठक होगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हर महीने की सात तारीख को वेतन जारी करने, बकाया वेतन जल्द जारी करने, सेवानिवृत हो चुके कर्मचारियों का बकाया का भुगतान करने, डिपो को नई बसें उपलब्ध कराने,
विज्ञापन

डिपो में निगम की बसों की संख्या बढ़ाने, समान कार्य के बदले समान वेतन जारी करने, डिपो के बाहर हो रही डग्गामारी रोकने आदि मांगों को लेकर रोडवेज के अधिकारियों को पूर्व में ज्ञापन भेजा जा चुका है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें