फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बॉडी पेंटिंग प्रतियोगिता में मेडिकल छात्रों ने मारी बाजी

Mon, 02 Mar 2026 02:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
एम्स में आयोजित बाॅडी पेंटिंग प्रतियोगिता में बॉडी पर पेंटिंग बनाकर विशेषज्ञो ने छात्रों को दी
विज्ञापन

विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में एनाटॉमी विभाग की ओर से बाॅडी पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मानव शरीर क्रिया विज्ञान से संबंधित विषयों को पेंटिंग के माध्यम से समझाया गया।

प्रतियोगिता में मेडिकल छात्रों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लिविंग कैनवास प्रतियोगिता में कुल 125 छात्रों को 25 ग्रुपों में बांट गया। प्रतिभागियों ने एनाटॉमिकल विषय को क्रिएटिव तरीके से कैनवास पर उकेरा और एनाटॉमी की इनोवेटिव और इंटरैक्टिव लर्निंग सीखी।
विज्ञापन




संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बौद्धिक विकास करती हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से मेडिकल के छात्रों को मानव शरीर क्रिया विज्ञान को बेहतर ढंग से समझने का अवसर प्राप्त होता है।
विज्ञापन


डीन एकेडमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने कहा कि छात्रों के लाभ के लिए इस प्रकार के रचानात्मक इवेंट समय- समय पर आयोजित होने चाहिए। इस मौके पर नीरज सेमवाल, डॉ. बिमलेश जोशी, प्रो. मुकेश सिंगला, डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. बृजेंद्र सिंह, डॉ. मनु मल्होत्रा, डॉ. रजनीश अरोड़ा, डॉ. वेंकटेश पाई, ले. कर्नल गोपाल मेहरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें