फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आज बंद रहेंगे शहर के मेडिकल स्टोर

Wed, 20 May 2026 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ऑनलाइन फार्मेसी और ई-फार्मेसी के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई को शहर के सभी मेडिकल स्टोर बंद रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसके लिए एसोसिएशन पदाधिकारी इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपेंगे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट और ड्रगिस्ट के आह्वान पर होने वाले इस राष्ट्रव्यापी बंद में देशभर के लाखों केमिस्ट और दवा विक्रेता शामिल होंगे।



एसोसिएशन का कहना है कि कॉरपोरेट घरानों की ओर से संचालित ऑनलाइन दवा कंपनियां बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के दवाएं बेच रही हैं। इससे छोटे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित होने के साथ-साथ मरीजों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। एसोसिएशन ने सरकार से ई-फार्मेसी पर तत्काल रोक लगाने और सख्त नियंत्रण की मांग की है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को ऋषिकेश के सभी रिटेल मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, जिससे शुगर, बीपी और थायराइड जैसी नियमित दवाएं लेने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर और इमरजेंसी सेवाओं के लिए दवाइयां उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें