फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ऋषिकेश में मेयर सम्मेलन 3 जून को

Tue, 19 May 2026 02:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी में आगामी 3 जून को पहली बार अखिल भारतीय मेयर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें विभिन्न राज्यों से करीब 85 मेयर प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

मेयर शंभू पासवान ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित एक होटल में किया जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मेयर शंभू पासवान ने बताया कि यह सम्मेलन राज्य के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। इसमें विभिन्न राज्यों से आए मेयर प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री सीधे संवाद करेंगे। शहरी विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। यह आयोजन न केवल उत्तराखंड के शहरी विकास के लिए नई दिशा तय करेगा, बल्कि ऋषिकेश की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को भी और मजबूती देगा। ऋषिकेश धार्मिक आस्था और पर्यटन स्थल के रूप में विश्वभर में पहचान रखता है। इस मंच से उसे और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


-
गंगा आरती में भी शामिल होंगे अतिथि

दो दिवसीय सम्मेलन में पार्षद भी भाग लेंगे। समापन अवसर पर अतिथियों को त्रिवेणी घाट की भव्य गंगा आरती में शामिल कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें गढ़वाली लोक संस्कृति से भी रूबरू कराया जाएगा। इसमें लोक गायक मंगलेश डंगवाल के गीत और जागर की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के तहत अतिथियों को नटराज चौक से दून तिराहा और घाट चौक होते हुए त्रिवेणी घाट तक ले जाया जाएगा, जहां वे धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव का आनंद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें