फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मेयर ने परखी निर्माणाधीन पार्किंग व निगम भवन की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर निगम के निर्माणाधीन बहुमंजिला कार्यालय भवन और बहुमंजिला पार्किंग भवन का मेयर शंभू पासवान ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की वर्तमान गति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम के नए बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के शेष कार्यों में तेजी लाई जाए और समय सीमा पर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि नगर निगम के नए कार्यालय भवन के तैयार होने से निगम की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। वहीं बहुमंजिला पार्किंग शहर की यातायात और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी। इसके निर्माण से शहर में बढ़ती वाहनों की संख्या के अनुरूप पार्किंग की सुविधा विकसित होगी और सड़क किनारे अनियोजित वाहन खड़े होने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। इस दौरान नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल, अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, उपखण्ड अधिकारी रुपेश चंद्र, सहायक अभियंता नीरज त्रिपाठी अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें