फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइल्स बिछाने के दौरान गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं- मेयर

विज्ञापन
07 परशुराम चौक पर किया गया टाइल्स निर्माण कार्य का निरीक्षण करतीं मेयर अनीता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
मेयर अनीता ममगाईं ने परशुराम चौक पर टाइल्स निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। निर्माण कार्य को तय समय पर पूरा करना होगा।
विज्ञापन

शहर में सड़कों के किनारे दोनों ओर फुटपाथ पर चलने के लिए सीमेंट टाइल्स बिछाने का कार्य किया जा रहा है ताकि पैदल चलने वाले लोग आसानी से आवागमन कर सकें। उन्होंने कहा कि सीमेंट टाइल्स लगाने से धूल भी नहीं उड़ेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा यदि निर्माण कार्य में कहीं गड़बड़ी बरती जा रही तो वहां पर तुरंत शिकायत करें, जिससे उस पर कार्रवाई हो सके। इस अवसर पर सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण, जेई तरुण लखेड़ा, पार्षद कमलेश जैन, मनीष बनवाल, राकेश पाल, धीरेंद्र कुमार, विनय बलोधी, मोतीराम, सुभाष, राहुल मनोज, प्रदीप और सोनू आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें