फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के हीरों का यूं जाना बेहद दु:खद - मेयर

विज्ञापन
09 नगर निगम में देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देती मेयर अनीता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकाप्टर हादसे में शहीद हुए देश के वीर सपूत और उत्तराखंड के गौरव सीडीएस विपिन रावत को मेयर अनीता ममगाईं और विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि म्यांमार और बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के हीरों का यूूं जाना बेहद दुख:द है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम के शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राज्य आंदोलनकारी संगठन सहित विभिन्न संस्थाओं ने शहीद सैन्य अफसरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। वह देश के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी ही नहीं, बल्कि असली हीरो थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, केके लांबा, प्रदीप कोहली, राहुल शर्मा, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, बिजेंद्र मोघा, मनीष बनवाल, सुजीत यादव, चेतन चौहान, प्रमोद शर्मा, हैप्पी सेमवाल, अनिता रैना, रमेश अरोड़ा, प्रकांत कुमार और अजय बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें