फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 03 Jul 2026 02:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात चलते ट्रक में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग की चपेट में आकर ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात डायल-112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हर्रावाला और कुआंवाला के बीच एक ट्रक में आग लग गई है। हर्रावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड़ तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के सामने देहरादून से हरिद्वार जा रहे ट्रक में आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। ग्राम गोलारा थाना विजयगढ़ जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी ट्रक चालक संजय कुमार ने बताया कि वह देहरादून से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। हर्रावाला चौकी से आगे विंडलास रिवर वैली के पास अचानक ट्रक में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग फैलते ही उसने तत्काल ट्रक रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस के सहयोग से काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें