फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रानीपोखरी पुल के पास हाईवे पर सजा बाजार, लोग हो रहे परेशान

Fri, 11 Sep 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। भानियावाला ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानीपोखरी पुल के पास मार्ग के दोनों तरफ अवैध रूप से बाजार सजा हुआ है। ऐसे में यहां से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जौलीग्रांट से रानीपोखरी की तरफ जाते हुए रानीपोखरी पुल से ठीक पहले ऋषिकेश मुख्य मार्ग किनारे दोनों तरफ कई दुकानें अवैध रूप से संचालित की जा रही हैं। अधिकांश दुकानें खाने-पीने की दुकानें हैं जो चौपहिया वाहनों में खोली गई हैं। अवैध रूप से संचालित की जा रही इन दुकानों से ऋषिकेश मुख्य मार्ग का दोनों तरफ का एक बड़ा हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है। ग्राहक सामान खरीदने के दौरान वाहन मुख्य मार्ग पर ही खड़े कर देते हैं जिससे इस स्थान पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। एयरपोर्ट से अवैध रूप से सवारी ले जाने वाली कई टैक्सियां भी यहां खड़ी रहती हैं। यह स्थान एयरपोर्ट और एयरपोर्ट तिराहे से सटा हुआ है। सभासद राजेश भट्ट ने कहा कि एयरपोर्ट पुल के पास अवैध रूप से सजाए गए बाजार से कभी भी कोई सड़क दुर्घटना हो सकती है जिस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


-हाईवे पर अवैध रूप से लगी अवैध दुकानों के कई बार चालान काटे जा चुके हैं। पुलिस और प्रशासन कार्रवाई करता रहता है। यदि मार्ग बाधित हुआ तो फिर कार्रवाई की जाएगी। राजेंद्र सिंह खोलिया, थानाध्यक्ष रानीपोखरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें