फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मानसी सती होंगी एनएसयूआई की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार

Tue, 23 Sep 2025 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की ओर से चुने  गए प्रत्याशी। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। संगठन ने सर्वसम्मति से मानसी सती पर दाव खेला है। उन्हें संगठन ने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा आयुष तड़ियाल को उपाध्यक्ष पद तथा नित्यानंद राय को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन




एनएसयूआई पदाधिकारियों ने बताया कि छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में ठोस पहल करने के लिए यह पैनल सबसे उपयुक्त है। संगठन का उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं बल्कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना और एक पारदर्शी, जवाबदेह छात्रसंघ का निर्माण करना है। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, चुनाव संयोजक संजय गुप्ता, सह संयोजक विवेक तिवारी, दीप शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, राकेश अग्रवाल, ललित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें