तेरी ध्याणी छा बुलाणी..., भजन गीता का लोकार्पण करते मुख्य अतिथि। स्रोत आयोजक।
देहरादून रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ऐके गढ़वाली म्यूजिक की प्रस्तुति मां भगवती राजराजेश्वरी पर आधारित तेरी ध्याणी छा बुलाणी... भजन रिलीज हुआ।
लोक गायक अमन खरोला और लोक गायिका देवकी बिष्ट की मधुर आवाज से सजे भजन गीत का लोकार्पण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी और मान चंफुवा देवता उपासक मंतोष भिगवान ने संयुक्त रूप से किया। महासभा के अध्यक्ष ने अमन खरोला और मंतोष भिगवान को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
अमन खरोला ने बताया कि इससे पूर्व उनके मां सुरकंडा देवी, मां भद्रकाली देवी, देवलसारी महादेव, मां चंद्रबदनी देवी, मान चम्फुवा देवता, ओणेश्वर महादेव के गुणगान पर आधारित भजन और जागर गीतों को श्रोताओं की ओर से खूब पसंद किया जा चुका है। गीत की शूटिंग टिहरी गढ़वाल के गजा स्थित सिद्धपीठ मां राजराजेश्वरी मंदिर में हुई है। इस मौके पर शुभम नौटियाल, आयुष ममगाईं, मनोज नेगी, अल्का बिष्ट आदि मौजूद रहे।