फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ढालवाला में मकरैंणी कौथिग मेला आज से

Wed, 14 Jan 2026 12:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसबीटी स्थित इंद्रमणि बड़ोनी हॉल में समर्पण एक सेवा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। मेला आयोजक सुभाष रावत ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आरएमआई मैदान, ढालवाना (मुनि की रेती) में मकरैंणी कौथिग का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह मेला 14 जनवरी से 20 जनवरी तक सात दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ढालवाना क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। मेले के अंतर्गत जहां एक ओर विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे, वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पहाड़ की लोक संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में लगाए जाने वाले स्टॉलों में स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को मंच मिल सके।



सुभाष रावत ने कहा कि मेला केवल खरीद-बिक्री का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों के मेल-मिलाप और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। यह आयोजन भविष्य में हर वर्ष किए जाने की दिशा में एक पहली पहल है। मौके पर अजय तनेजा, डीएस गुसाईं, ज्योति सजवाण, आंदोलनकारी उषा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें