फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिठाई के 4 सैंपल जांच के लिए भेजे

Wed, 28 Oct 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- व्यपारियों को दिए सख्त निर्देश, एक्सपायरी या मिलावटी सामग्री बेचने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ढालवाला। आगामी त्योहारों के मद्देनजर, लोगों को शुद्ध और ताजा खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग टिहरी ने तपोवन क्षेत्र में स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान मिठाई की विभिन्न दुकानों से चार सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने मिठाई व बेकरी व्यवसायियों को उत्पादों पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट अनिवार्य रूप से अंकित करने के प्रावधानों की जानकारी दी। नियमों में अनदेखी पाए जाने पर व्यापारी को सुधार करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान ने बताया कि व्यापारियों को दुकान में एक्सपायर हो चुकी सामग्री के लिए एक पृथक स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यापारी एक्सपायरी या मिलावटी खाद्य सामग्री बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि यदि प्रयोगशाला भेजे गए सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस निरीक्षण अभियान में सहायक आयुक्त प्रमोद रावत भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें