फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: महेंद्र सिंह बने ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
खदरी श्यामपुर खड़कमाफ के साई विहार कॉलोनी में सदानीरा चैरिटेबल ट्रस्ट को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह को ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकिता शर्मा ने कहा कि महेंद्र सिंह के ट्रस्ट से जुड़ने से कार्यों को विस्तार मिलेगा। उनके अनुभव से ट्रस्ट लाभान्वित होगा। महेंद्र सिंह ने कहा कि संस्था समाज सेवा के लिए बढ़चढ़ कर भाग लेगी और जरूरतमंदों को हर संभव मदद करेगी। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने निर्णय लिया कि श्यामपुर स्थित साईं विहार चोपड़ा फार्म में संस्था के कार्यालय का उद्घाटन एक दिसंबर को किया जाएगा। बैठक में अरुणा देवी पाल, अरुणा देवी पयाल, बबीता, प्रिया देवी नौटियाल, जयपाल सिंह असवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें