फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महादेव अपने भक्तों पर जल्द होते हैं प्रसन्न’

विज्ञापन
मीरानगर स्थित श्री भद्रेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भागवत कथा में भजनों पर थिरकती महिलाएं - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
मनुष्य के अंदर तब तक श्रद्धा भक्ति और विश्वास नहीं होगा जब तक शिव की प्राप्ति नहीं हो सकती है। माता पार्वती ने अनेक बाधाओं को पार कर दृढ़ विश्वास और अटूट भक्ति से भगवान शिव को प्राप्त किया था। शनिवार को सोमेश्वर नगर स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा के दौरान कथा वाचक हरिकृष्ण ने कहा कि देवों के देव महादेव अपने भक्तों पर जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव की भक्ति करने पर मनुष्य को शक्ति प्रदान होने के साथ ही सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

इस दौरान भगवान शिव और पार्वती की सुंदर झांकी निकाली गई। भक्तों ने शिव बारात में शामिल होकर शिव और पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा श्रवण करने वालों में राजपाल खरोला, राम अवतारी देवी, मुरारी सिंह राणा, चैत सिंह नेगी, मानसिंह वर्मा, वीसी पंत, सोहनलाल चमोली, डीएस बिष्ट, टीआर भट्ट, संजय डोभाल, दीपक गोयल, जगदीश बलूनी, उषा जोशी, राजेंद्र कलूड़ा, आरपी कंडवाल, सुरेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें