फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्करों के नाम पर फाइनेंस करा लिए 24 वाहन

Mon, 05 Dec 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश/रायवाला।
विज्ञापन
fraud - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अलग-अलग लोगों के नाम पर 24 दोपहिया वाहन फाइनेंस कराकर पांच फाइनेंस कंपनियों को 12 लाख रुपये की चपत लगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले मेें फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ताओं ने इस बाबत रायवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


फाइनेंस अभिकर्ताओं के अनुसार सहारनपुर निवासी अमित शर्मा और उसके भाई मोहित शर्मा पुत्र विजेद्र शार्मा ने रायवाला के स्थानीय लोगों के नाम पर बाइक फाइनेंस कराई थीं। दोनों भाई रायवाला में रहकर श्री बांके बिहारी सेवा आश्रम समिति ज्वालापुर हरिद्वार के नाम से समिति संचालित करते हैं।

उन्होंने अपने साथ कई स्थानीय लोगों को रोजगार पर रखा हुआ था। दोनों भाईयों ने पिछले पांच-छह माह में अपने यहां काम करने वाले आठ स्थानीय लोगों के नाम पर 24 दोपहिया वाहन फाइनेंस करवाए। वाहन फाइनेंस होने के बाद जब किश्त नहीं मिली तो वे वाहन स्वामियों के पते पर पहुंचे। सभी ने बताया कि हमने कभी वाहन नहीं लिए।
विज्ञापन


मानदेय देने के वक्त उन से फोटो पहचान पत्र और अन्य पत्रावलियां जमा कराई गई थीं। इन्हीं अभिलेख के जरिए दोनों ने उनके नाम से वाहन फाइनेंस करा लिए। अभिकर्ताओं ने पुलिस को बताया है कि वह दोनों भाईयों की चार-पांच दिनों से खोज कर रहे हैं, लेकिन उनका पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें