फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से लखनऊ के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के नीरगड्डू के पास लखनऊ निवासी एक युवक खाई में गिर गया। कार मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया है। मृतक के शव को पुलिस ने एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

तपोवन चौकी इंचार्ज सत्येंद्र भंडारी ने बताया कि उत्तरप्रदेश के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी के बेटे पीयूष मिश्रा निजी कार से अपने दो दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। ड्राइवर अनूप (32) निवासी नवीन गल्ला मंडी, लखनऊ, उत्तरप्रदेश कार चला रहा था। सभी लोग मुनिकीरेती स्थित गंगा वाटिका स्थित फ्लैट में ठहरे थे। मंगलवार रात को तपोवन के एक स्थानीय युवक को साथ में लेकर सभी लोग घूमने के लिए नीरगड्डू की ओर निकल गए। यहां बुधवार सुबह करीब तीन बजे ग्रेट गंगा वैली होटल क्यार्की के पास कार ड्राइवर अनूप लघुशंका करने के लिए खाई की ओर गया। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरा। कार चालक के चीखने की आवाज सुनकर कार मालिक और उसके साथी मौके पर पहुंचे। कार मालिक की सूचना पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल कार ड्राइवर को खाई से बाहर निकालकर एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज सत्येंद्र भंडारी ने बताया कि मृतक के शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें