फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार तक मिलेंगी सस्ती दालें

Tue, 01 Dec 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान छूते दालों के दामाें से बेहाल आम लोगों को कृषि उत्पादन मंडी समिति ने बाजार भाव से कम मूल्य पर दालों का काउंटर लगाकर फौरी राहत दी है। पहले दिन करीब छह क्विंटल दालें बिकी। काउंटर की व्यवस्था बुधवार तक रहेगी।
विज्ञापन


सोमवार को दून मार्ग स्थित व्यापार सभा भवन के बाहर सस्ती दालों के काउंटर का उद्घाटन कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने किया। पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक खुले काउंटर में बाजार भाव से सस्ती दरों पर अरहर, मलका, मटर, राजमा और चना दाल लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

भीड़ के चलते कृषि उत्पादन मंडी समिति के कर्मचारियों को व्यवस्था बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। लोगों की कतार बनाकर दालों की बिक्री कराई। कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार तक काउंटर की व्यवस्था रहेगी। जरूरत पड़ने पर काउंटर को दो दिन ओर लगाया जाएगा। इस मौके पर मंडी समिति सदस्य फुरकान, मुनेंद्र रयाल मौजूद थे।
विज्ञापन



ढाई क्विंटल बिकी अरहर
व्यापार सभा अध्यक्ष नवल कपूर ने बताया कि काउंटर में सबसे अधिक मांग अरहर की दाल की रही। पहले दिन करीब ढाई  क्विंटल अरहर की दाल बिकी है। मलका, राजमा, मटर, दाल चना और राजमा एक-एक क्विंटल बिका है।
विज्ञापन



यह है दालों की दरें
दाल    बाजार भाव    काउंटर
प्रतिकिलो(रु)    प्रति किलो (रु)
अरहर     145    130
मलका     90    75
मटर      45    40
दाल चना  80    40
राजमा     85    70
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें