प्रधानमंत्री के हाथों वीरता पुरस्कार से सम्मानित और पहलवानी में नेशनल, राज्य स्तर पर कई पदक हासिल कर चुके तीर्थनगरी के चंद्रेश्वर नगर निवासी लाभांशु शर्मा के जीवन पर जल्द एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है। जल्द ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म को दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
मंगलवार को लाभांशु शर्मा ने अमर उजाला को दूरभाष पर बताया कि दूरदर्शन चैनल जल्द ही उनकी जिंदगी पर ‘उत्तराखंड का जांबाज’ नाम से डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है।
इसके लिए चैनल की ओर से उनके जीवन से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी जुटाई जा रही है। शर्मा ने बताया कि चैनल की ओर से जल्द ही इसकी शूटिंग होने जा रही है। एक महीने के अंदर शूटिंग पूरी होने के बाद इसके प्रसारण की तिथि फाइनल होगी। जल्द ही दर्शकों को दूरदर्शन चैनल पर यह फिल्म दिखाई देगी।