फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को मिले फ्री पास

Fri, 11 Sep 2026 02:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लच्छीवाला टोल प्लाजा पर 15-20 किमी के दायरे के स्थानीय लोगों को फ्री पास देने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि टोल कर्मचारी वाहन चालकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। आयोजित सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि टोल संचालक स्थानीय लोगों द्वारा खरीदी जा रहे नए वाहनों को निशुल्क नहीं कर रहे हैं। जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कहा कि कांग्रेस पार्टी स्थानीय जनता के हितों के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने कहा कि टोल संचालक स्थानीय लोगों के फ्री पास बनाने पर आनाकानी कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को आर्थिक दिक्कतों के अलावा कई मर्तबा टोल कर्मियों से बहस भी हो रही है। कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी डोईवाला को ज्ञापन देकर स्थानीय लोगों को सुविधा दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता मनोज नौटियाल, राहुल सैनी, मुकेश प्रसाद, नीरज त्यागी, सुनील थपलियाल, स्वतंत्र बिष्ट, उमेद बोरा, तेजपाल मोंटभ्, अनुज कन्नौजिया, विवेक सैनी, विनय कुमार, विनोद सिंह आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें