शराब तस्करी के दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आबकारी विभाग ने बीते मंगलवार को अवैध शराब की 25 पेटियों के साथ दो आरोपियों के गिरफ्तार किया था।
बीते बुधवार आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो वाहनों में शराब तस्करी कर चंडीगढ़ से ऋषिकेश लाई जा रही है। जिन्हें विभाग की टीम ने तीन पानी फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर से घेर कर पकड़ लिया था। तब आरोपियों ने अपनी पहचान सुनील सिंह निवासी ऋषिकेश एवं राहुल डोभाल निवासी देहरादून बताई थी।
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि पूछताछ और आधार कार्ड मांगने पर पता चला कि सुनील सिंह ने अपना नाम गलत बताया था। उसका नाम सुरेंद्र कंडारी है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि बुधवार को दोनों आरोपियों को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुुमार बर्मन की अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।