फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मियों की तरह जीएमवीएन कर्मियों को भी मिले बोनस

विज्ञापन
जीएमवीएन के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते जीएमवीएन के कर्मचारी - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड ने जीएमवीएन के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों को राज्यकर्मियों की तरह बोनस दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को निगम के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक दल जीएमवीएन उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल से मुलाकात करने पहुंचा। मनमोहन चौधरी ने कहा कि राज्य कर्मचारियों की तरह जीएमवीएन के कर्मियों को भी बोनस दिया जाए। उन्होंने सातवें वेतन के अनुरूप यात्रा भत्ता दिए जाने, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का पांच प्रतिशत लाभ देने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नत करने आदि की मांग की। इस पर जीएमवीएन उपाध्यक्ष ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। मुलाकात करने वालों में अर्जुन सिंह, बीएम जुयाल, रामचंद्र रावत, सूर्यप्रकाश विश्वास, परिपूर्णानंद जोशी, भारत भूषण कुकरेती, महादेव, अरविंद, कमला देवी, सुरेंद्र लाल, चंपा सती, संजय पैन्यूली, रघुनाथ बिष्ट, सुरेंद्र सरियाल, सोहन सिंह सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें