फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शेरगढ़ से पालतू कुत्ते को उठा ले गया गुलदार

Fri, 24 Jul 2026 08:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में भय का माहौल, वन विभाग से गश्त बढ़ाने व पिंजरा लगाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। माजरी ग्रांट के शेरगढ़ गांव में बीती रात रिहायशी इलाके से गुलदार पालतू कुत्ते को उठा ले गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रात में घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
वन सीमा से सटे माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत के शेरगढ़ वार्ड संख्या सात में बीती रात गुलदार आ धमका। सुखविंदर सिंह फौजी के घर से उनका पालतू कुत्ता उठाकर ले गया। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। किसान अजित सिंह प्रिंस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गुलदार आबादी क्षेत्र के आसपास देखा जा रहा है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम ढलने के बाद लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्राम प्रधान निशा देवी और उपप्रधान गुरजीत कौर ने वन विभाग से तत्काल क्षेत्र में पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। बडकोट वन क्षेत्राधिकारी गणेश उनियाल ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। वन्य जीव आबादी में न आए इसको लेकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें