फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: देवराना गांव में गुलदार ने महिला पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। लालढांग रेंज के देवराना गांव में गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए यमकेश्वर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। एक महीने के अंदर गुलदार के हमले की यह तीसरी घटना है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

देवराना गांव की प्रमिला देवी पत्नी मनोज कुमार ग्वाड़ी मंगलवार दोपहर घर से करीब 200 मीटर दूर पशु चराने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी यमकेश्वर ले जाया गया। जहां उपचार किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी गुलदार हमला कर चुका है। 17 जुलाई को उर्मिला देवी पर हमला कर उसे घायल किया था। तीन जुलाई को देवराना निवासी राजेंद्र सिंह पर भी गुलदार हमला कर चुका। गुलदार की ओर से लगातार हमला किए जाने के बाद भी वन विभाग गुलदार को ना तो पकड़ रहा है ना ही मार पा रहा है।
लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण दहशत में है। घटना का संज्ञान लेने के बाद विधायक रेनू बिष्ट ने वन विभाग के डीएफओ जीवन मोहन दगड़े से बात कर गांव के पास में तत्काल पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। वहीं लालढांग रेंजर अनुराग जोशी ने कहा कि देवराना गांव में गुलदार के हमले कि सूचना पर वन कर्मी भेजे गए हैं। गांव में पहले 2 कैमरे लगाए गए थे, उसमें गुलदार नहीं दिखा। अब कैमरे बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें