फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: महिलाओं से संबंधित मामलों की जानकारी ली

Tue, 09 Dec 2025 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने रायवाला कोतवाली का निरीक्षण किया। कोतवाली में पहुंचकर उन्होंने महिलाओं से संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कोतवाली प्रभारी राजेंद्र खोलिया से महिला संबंधी मामलों की प्रगति पर चर्चा की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर केस डायरी और रजिस्टर की स्थिति की समीक्षा की, जिसे उन्होंने संतोषजनक पाया। हेल्प डेस्क के कामकाज का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के संबंध में आने वाली हर शिकायत पर गंभीरता और समयबद्ध कार्रवाई की जाए। कोतवाली में आने वाली प्रत्येक महिला के साथ पुलिसकर्मियों का व्यवहार सौहार्दपूर्ण, सम्मानजनक और संवेदनशील होना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है और इसमें इसे पूरी निष्ठा से निभाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें