फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने फूंकी प्रस्तावित विधेयक की प्रतियां

Sat, 22 Apr 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शन के साथ विधि आयोग द्वारा प्रस्तावित विधेयक की प्रतियां फूंकते अधिवक्ता। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
विधि आयोग द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम (संशोधन) 2017 के विरोध में ऋषिकेश बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शुक्रवार को कार्य से विरत रहे। वकीलों ने प्रस्तावित विधेयक की प्रतियां फूंककर गुस्से का इजहार किया। इसके चलते कचहरी में लंबित वादों की सुनवाई और अन्य कार्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन अध्यक्ष रतनमणी नौटियाल के नेतृत्व में शुक्रवार को वकील कोर्ट परिसर के बाहर एकत्रित हुए और विधि आयोग द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम (संशोधन) 2017 को स्वतंत्रता पर हनन करार देते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों ने इस कानून को तत्काल वापस लेने मांग की।

इस दौरान वकीलों ने विधेयक की प्रतियां भी जलाईं। प्रदर्शन में एसोसिएशन महासचिव खुशहाल सिंह कलूड़ा, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण, उपाध्यक्ष अतुल कुमार यादव, जय सिंह रावत, पुष्कर बंगवाल, अजय वर्मा, राजेश साहनी, कपिल शर्मा, राकेश पारछा, राकेश मिया, अजय ठाकुर, विजेंद्र कुकरेती, एलपी बहुगुणा, सुनील रमोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें