श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की शनिवार से शुरू हो रही प्राईवेट परीक्षाओं में डोईवाला में 28 सौ परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। ऑनलाइन आवेदन होने से डोईवाला महाविद्यालय में इस बार प्राईवेट परीक्षा देने वालों की संख्या अपेक्षा से अधिक है।
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की बीए और एमए की परीक्षाएं शनिवार से शुरू होंगी। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कालेज डोईवाला में बीए और एमए की परीक्षाओं के लिए इस बार पिछले सालों की तुलना में डोईवाला महाविद्यालय में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है।
महाविद्यालय की प्राचार्य और वरिष्ठ केंद्र अध्यक्ष डा. हर्षवंती बिष्ट ने बताया कि बीए और एमए की प्राईवेट परीक्षाओं के लिए व्यवस्था को पुख्ता रखा जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षाओं को सुचारु और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। परीक्षा प्रभारी डॉ. जानकी पंवार ने बताया कि परीक्षाओं को नकलविहीन रखने के लिए पुख्ता तैयारी कर ली गई है।