फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित मोहन मिश्र 266, प्रतीक कालिया 202 वोट से विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री के चुनाव में अध्यक्ष पद पर ललित मोहन मिश्र 266 वोटों के अंतर से और महामंत्री पद पर प्रतीक कालिया 202 वोटों के अंतर पर विजयी हुए। उनके विजयी होने की खुशी में व्यापारियों ने देहरादून रोड पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे खत्म हुआ। चुनाव में कुल 2311 मतदाता थे, जिसमें से 1970 व्यापारियों ने मतदान किया। वेडिंग प्वाइंट में आगजनी की घटना के बाद मतगणना का काम देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा में शाम साढ़े छह बजे से शुरू हुआ। इस दौरान पांच राउंड मतगणना की गई। अध्यक्ष पद पर पहले राउंड से चौथे राउंड तक ललित मोहन मिश्र, संजय व्यास से आगे चल रहे थे। वहीं महामंत्री पद पर प्रतीक कालिया, प्रदीप गुप्ता से आगे चल रहे थे। ललित मोहन मिश्र को कुल 1088 और उनके प्रतिद्वंदी संजय व्यास को 822 वोट मिले। अध्यक्ष पद पर 266 वोट से ललित मोहन मिश्र ने बाजी मारी। वहीं महामंत्री पद पर प्रतीक कालिया को 1054 और प्रदीप गुप्ता को 852 वोट मिले, महामंत्री पद पर 202 वोट से प्रतीक कालिया ने बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर ललित मोहन मिश्र और महामंत्री पद पर प्रतीक कालिया के विजयी होने पर उनके समर्थकों आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस दौरान देहरादून रोड पर कुछ देर के लिए जाम की जैसी स्थिति हो गई थी। वहीं पुलिस की ओर से भी व्यापार सभा के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुल मतदान 85.24 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें