फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कबड्डी में लक्सर व विकासनगर चैंपियन, मैराथन में सुकेश व तनुश्री रहे अव्वल

Sun, 18 Oct 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर। 50वें सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को चेक व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने खेल मैदान पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

मेला खेल समिति के अध्यक्ष साकेत बिजल्वाण ने बताया कि कबड्डी और मैराथन स्पर्धाओं में इस बार बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल में राजन क्लब लक्सर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता और 21 हजार रुपये की नकद इनाम राशि हासिल की। जबकि बेलड़ा रुड़की की टीम कड़ी टक्कर के बाद उपविजेता रही, जिसे 15 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। महिला वर्ग के फाइनल में उत्तराखंड कबड्डी अकादमी विकासनगर ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया और 21 हजार रुपये का इनाम जीता। जबकि शानदार खेल दिखाने वाली पिथौरागढ़ की टीम उपविजेता रही, जिसे 15 हजार रुपये की नकद राशि सौंपी गई। दूसरी ओर, महिला मैराथन दौड़ में निरंजनपुर, देहरादून निवासी तनुश्री चौहान ने प्रथम स्थान हासिल कर 11 हजार रुपये, ऋषिकेश गुमानीवाला की भागीरथी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर आठ हजार रुपये और पौड़ी गढ़वाल की अन्नु कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर पांच हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि का चेक जीता। इसके साथ ही महिला वर्ग में चौथे स्थान पर रही सिमरन को चार हजार रुपये, पांचवें स्थान पर रही अंकिता को तीन हजार रुपये और छठे से लेकर दसवें स्थान तक की धाविकाओं तेजस्वनी, अम्बिका, नव्या यादव, खुशी और आकांशा को एक-एक रुपये की सांत्वना राशि दी गई। पुरुष वर्ग की मैराथन स्पर्धा में मुकेश ने पहला स्थान हासिल कर 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया, जबकि रोहित राजगुरु दूसरे स्थान पर रहकर 15 हजार रुपये और सतीश रौथाण तीसरे स्थान पर रहकर दस हजार रुपये का इनाम जीतने में सफल रहे। पुरुष वर्ग में ही चौथे स्थान पर रहे अमृत को सात हजार रुपये, पांचवें स्थान पर रहे पंकज सिंह को पांच हजार रुपये और छठे से लेकर दसवें स्थान तक रहे धावकों प्रांजल रावत, योगेश, पवनदीप, अर्जुन सिंह और उमेश पुंडीर में प्रत्येक को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। इस दौड़ प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 11 वर्षीय बालक कुलदीप भारद्वाज रहा, जिसने सबसे कम उम्र के धावक के रूप में सफलतापूर्वक दौड़ पूरी कर सबको हैरत में डाल दिया। समापन पर कैबिनेट मंत्री, खेल अध्यक्ष और मेला समिति के पदाधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, कोच, रेफरी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें