ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती के वार्ड नंबर 6, चौदहबीघा में रविवार को प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और सभासद बबीता रमोला ने प्रवेश द्वार का शिलान्यास किया। पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि यह द्वार ऋषिकेश और मुनि की रेती की सीमा के प्रारंभिक स्थल पर क्षेत्र को एक नई पहचान प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की सीमाओं पर आवश्यकतानुसार इसी प्रकार के प्रवेश द्वारों का निर्माण कराया जाएगा। समाजसेवी अजय रमोला ने कहा कि यह भव्य प्रवेश द्वार केवल एक निर्माण कार्य नहीं बल्कि हमारे क्षेत्र की पहचान, गौरव और विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छता, सफाई व्यवस्था सहित अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। क्षेत्र की संकरी गलियाें के लिए नई रिक्शाओं की खरीद करवाई जाएगी। जिससे संकरी गलियों से प्रतिदिन कूड़ा उठान हो सके।