फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गजब! जहां विज्ञान वर्ग ही नहीं वहां बना दिए प्रयोगशाला भवन

Fri, 31 Jan 2025 12:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिक्षा विभाग की गजब कार्यप्रणाली सामने आई है। जिन विद्यालयों में इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित हो रही हैं, उन विद्यालयों में प्रयोगशालाएं ही नहीं है। जबकि जिस विद्यालय में विज्ञान वर्ग स्वीकृत ही नहीं है वहां विभाग ने समग्र शिक्षा के तहत 41 लाख की लागत प्रयोगशाला भवन का निर्माण किया है।

यमकेश्वर विकासखंड के जीआईसी हीराखाल में शिक्षा विभाग ने समग्र शिक्षा योजना के तहत 41 लाख रुपये की लागत से इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए भौतिक विज्ञान व जीव विज्ञान प्रयोगशाला भवन का निर्माण किया है। हालांकि अभी यह भवन शिक्षा विभाग को हस्तांतरित नहीं हुआ है।
विज्ञापन




भवन का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग कोटद्वार ने किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस विद्यालय में इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान वर्ग स्वीकृत ही नहीं है। क्षेत्र के बच्चे विज्ञान की कक्षाओं के अध्ययन के लिए अन्यत्र जाते हैं।

वहीं विकासखंड के जीआईसी दिउली, बंचुरी, थलनदी और जीआईसी लक्ष्मण झूला में इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित होती हैं। इन विद्यालयों में इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान वर्ग में छात्रों की संख्या ठीक-ठाक है। लेकिन प्रयोगशालाएं नहीं हैं। विद्यालय स्तर पर कुछ कमरों में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर प्रयोगशालाओं की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




-

- समग्र शिक्षा अभियान के तहत इंटरमीडिएट स्तर पर भौतिक व जीवविज्ञान प्रयोगशाला भवन का निर्माण किया गया है। विद्यालय में विज्ञान वर्ग की स्वीकृत के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संसाधनों को जुटाया जा रहा है। - केएस टोलिया, खंड शिक्षा अधिकारी, यमकेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें