फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा मकान

Fri, 18 Sep 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा मकान
विज्ञापन

डोईवाला। माजरी ग्रांट के वार्ड संख्या 12 में मूसलाधार बारिश के कारण एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के दौरान परिवार का कोई भी सदस्य घर में नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि मकान गिरने से पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश के दौरान संदीप का कच्चा मकान अचानक ढह गया। घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को स्थानीय निवासी मंगल सिंह, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह प्रिंस और वार्ड सदस्य सन्नी तोमर मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। मंगल सिंह ने बताया कि बारिश से मकान ढहने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द आवश्यक राहत और सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। जनप्रतिनिधियों ने भी परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें