फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स ऋषिकेश में जनवरी के आखिरी सप्ताह से कोविड वैक्सीनेशन शुरु होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। एम्स में कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर बैठक की गई। जिसमें कोविड वैक्सीनेशन के कार्य के व्यवस्थित संचालन के लिए निदेशक प्रो.रविकांत की देखरेख में कमेटी का गठन भी किया गया है। समिति में अलग विभागों के चिकित्सकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने बताया कि भारत सरकार की दिशा निर्देश के तहत पहले चरण में हेल्थ केयर वर्कर, चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर्स व अन्य सहायक स्टाफ मेंबर्स को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। संस्थान में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य जनवरी-2021 के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। वैक्सीनेशन समिति का चेयरपर्सन सीएफएम विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना को बनाया गया है। जबकि कम्युनिटी एंड फेमिली मेडिसिन विभाग के डॉ. योगेश बहुरुपी, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ.अजीत भदौरिया, डॉ. मीनाक्षी खापरे, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. स्मिता सिन्हा, क्रिटिकल केयर विभाग के डॉ. अंकित अग्रवाल, फार्माकोलॉजी विभाग के डॉ. पुनीत धमीजा, एनाटॉमी विभाग की डॉ. गीतांजलि खोरवाल, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल और मुख्य सुरक्षा अधिकारी पीएस राणा को इस कमेटी का सदस्य नामित किया गया है। कमेटी के सलाहकार मंडल में डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता जी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. लतिका मोहन और डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा जी को शामिल किया गया है। बैठक में मेडिकल एजुकेशन विभागाध्यक्ष प्रो. शालिनी राव, फार्माकोलॉजी विभाग की डॉ. मनीषा बिष्ट, अस्पताल प्रशासन की डॉ. अनुभा अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें