फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिक्षा नीति में ज्ञान विज्ञान के साथ संस्कार भी जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन के संभागीय कार्यक्रम में शिरकत करने रायवाला पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्कूलों में जल संरक्षण और वृक्षारोपण कार्यक्रमों के पहल की वकालत की। सोमवार को रायवाला के आर्मी कैंट स्थित आडिटोरियम में केंद्रीय विद्यालय संगठन के देहरादून संभागीय कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालयों के करीब 17 प्रधानाचार्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के संबंध में निशंक ने कहा कि हम पिछले 33 सालों से पुरानी शिक्षा नीति को ढो रहे हैं। हमें नई शिक्षा नीति में ज्ञान विज्ञान के अलावा संस्कार भी विकसित करना है। संगठन के प्रभारी उपायुक्त विनोद कुमार ने देहरादून संभाग के विद्यालयों की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। इस अवसर पर निशंक ने केंद्रीय विद्यालयों की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों की सराहना की। निशंक ने आर्मी छावनी में संचालित केंद्रीय विद्यालयों में सैन्य स्तर के अतिरिक्त कोर्स शुरू किए जाने को लेकर जनरल बिपिन रावत से वार्ता का भरोसा दिलाया।
इसके अलावा संगठन के उपायुक्त को नई शिक्षा नीति के तहत अब तक संभागीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर चुके बच्चों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर आकाश बजाज, केंद्रीय विद्यालय संगठन सहायक आयुक्त शुकृति रायवानी, सहायक आयुक्त अल्का गुप्ता, केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना देव, भाजपा नेता शमशेर पुडीर, सुदेश कंडवाल, कुसूम कडवाल, मेयर अनिता ममगाईं, विपिन्न कर्णवाल, संजीव चौहान, पंकज शर्मा, मनोज जखमोला, राजेश जुगलान, गणेश रावत, अजय शाहू, विकास डगंवाल, मनोज डंगवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें