फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडिया और पजियाणा में पहुंचेगी सड़क

विज्ञापन
घिघुड़ कंडिया और पजियाणा बैराईगांव की सड़कों का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दोगी पट्टी क्षेत्र में पांच-पांच किलोमीटर के दो मोटर मार्गों का शिलान्यास किया। इसके बाद दोगी पट्टी के घिघुड़-कंडिया और पजियाणा-बैराई गांव में सड़क पहुंचने की उम्मीद जागी है। दोनों मोटर मार्ग क्रमश: 43.72 और 69.50 लाख की लागत से बनेंगे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जल्द दोनों सड़कों का काम शुरू हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क और पेयजल के क्षेत्र में वर्तमान सरकार के सहयोग से उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने दोगी पट्टी के पजैगांव, बैराईगांव, घिघुड़, भैरगिड़, बांसकाटल, कखूर, भांगला, क्यारा, जमोला आदि का भ्रमण किया व वहां की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्या के निस्तारण के लिए भी कैबिनेट मंत्री ने निर्देशित किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विनीता बिष्ट, गुणानंद कुड़ियाल, मोहन बिष्ट, बीना रावत, अर्जुन सिंह दवाण, चंद्रशेखर, रमेश पुंडीर, नवीन झा, गजेंद्र राणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें