विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन देते खोखा व्यापारी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। खोखा व्यवसायियों की ओर से संयुक्त खोखा व्यापारी कल्याण एसोसिएशन के संयोजक नंद किशोर जाटव की अध्यक्षता में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन दिया गया।
खोखा व्यवसायियों का कहना था कि वह 30-35 वर्ष से बस अड्डे में खोखा लगाकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। अब वेंडिंग जोन में नगर निगम की ओर से नौ गुणा 12 फीट के खोखे बनाकर दिए जाएंगे। निगम की ओर से इसकी एवज में करीब ढाई लाख रुपये लिए जा रहे हैं। जिसमें से 70 हजार की धनराशि जमा कराई जाएगी। जबकि बाकी एक लाख 80 हजार रुपये का लोन बैंक की ओर दिया जाएगा। खोखाधारकों को कहना था कि कुछ खोखा धारकों ने 70 हजार की धनराशि जमा कर दी है। लॉकडाउन के बाद कुछ यह धनराशि जमा नहीं कर पाए हैं। नगर निगम की ओर जल्द ही उक्त धनराशि जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने खोखे की लागत ढाई लाख से कम करने की मांग की है। साथ ही यह मांग की कि पुराने खोखा व्यवसायियों को ही शामिल किया जाए। ज्ञापन में रुकम पोखरियाल, जीतू मुखर्जी, जयप्रकाश, विकास कुुमार, दीपचंद, केशव सिंह, भूपेंद्र, मनोज आदि उपस्थित थे।