डोईवाला। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दूधली में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह ने किया। कहा कि खेल महाकुंभ का मकसद स्थानीय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है।
बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से खेल महाकुंभ की शुरूआत की गई। ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि खेल केवल हार और जीत तक सीमित नहीं है। खेल व्यक्ति को जीवन में संघर्ष करने, अनुशासन में रहने और चुनौतियों का सामना करने की कला सिखाते है। प्रधानाचार्य सुधांशु असवाल ने कहा कि खेल महाकुंभ खेल प्रतिभाओं को आगे आने के अवसर मुहैया कराता है। खेल महाकुंभ के पहले दिन कबड्डी, खो-खो, मुर्गाझपट आदि कई प्रतियोगिताओं हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दमखम दिखाया। शुभारंभ अवसर पर ग्राम प्रधान अंजू देवी, आरएस शाह, शीशराम बलोदी, अवधेश सेमवाल, धन सिंह कंडारी, मोहन गौड, आफसा, साकेत, आदित्य कश्यम और अमन नेगी आदि मौजूद थे। संचालन डॉ पीपी यादव और आरएस शाह ने किया।