फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेला: 24 जुलाई से लागू होगा ट्रैफिक रूट

विज्ञापन
कांवड़ मेला को लेकर जनप्रतिनिधि तथा व्यापारियों को संबोधित करते सीओ वीरेंद्र सिंह रावत। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
16 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने यात्रा के लिए ट्रैफिक रूट तैयार करने पर माथापच्ची की। ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रबोध घिल्डियाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा दो चरणों में संपन्न करवाई जाएगी। इसमें पहला चरण 17 से 24 जुलाई तथा दूसरा 25 से 30 जुलाई के बीच संपन्न होगा। पहले चरण में रूट डायवर्ट नहीं होगा, जबकि दूसरे चरण में पुलिस का ट्रैफिक रूट लागू होगा। इसके तहत नीलकंठ जाने वाले शिव भक्त श्यामपुर से होकर कैनाल गेट, बैराज होकर जाएगा, जबकि वापसी का रूट गरुड़ चट्टी पुल से होकर मुनिकीरेती और बाईपास की ओर डायवर्ट होगा।
विज्ञापन

इस दौरान जनप्रतिनिधियों तथा व्यापारी वर्ग ने अपने-अपने सुझाव दिए। इस मौके पर एसडीएम प्रेमलाल, कोतवाल रितेश शाह, लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष राकेंद्र सिंह कठैत, मुनिकीरेती से एसएसआई संजीत कुमार, जीआरपी चौकी इंचार्ज बलवंत पंवार, अग्निशमन अधिकारी अर्जुन सिंह रांगड़, व्यापारी नेता जयदत्त शर्मा, मुमताज हाशिम, पंकज गुप्ता, कपिल गुप्ता, प्रदीप दुबे, ज्योति सजवाण, पार्षद राकेश मियां, राजेंद्र बिष्ट, जगत सिंह नेगी, विपिन पंत, शिव मोहन मिश्र, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
लोकल सवारियों को दें प्राथमिकता
पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान यदि विक्रम और ऑटो चालकों ने स्थानीय लोगों को बैठाने से इंकार किया तो ऐसे चालकों के खिलाफ पूरे वर्ष सख्त रुख अपनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नमामि गंगे तथा जल संस्थान के अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि यदि मेला के दौरान शिव भक्तों को परेशानी हुई या किसी भी प्रकार की व्यवस्था बिगड़ी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ मेला के दौरान निराश्रित पशुओं की देखभाल के लिए निगम से संपर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक पर कार्य करने वाले मजदूरों का सत्यापन चलाया जाएगा। इसके अलावा कांवड़ मेला रूट पर मांसाहार भोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

लायंस क्लब ने दिए दो लाउड स्पीकर सेट
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से धीरज मखीजा ने पुलिस को दो लाउड स्पीकर भेंट किए। धीरज मखीजा ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष की लायंस की ओर से 20 सदस्य कांवड़ मेला में स्पेशल पुलिस अफसर की भूमिका निभाकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें