कौडियाला ब्यासघाट मोटरमार्ग -संवाद
- फोटो : अमर उजाला
करीब 20 साल पहले बने कौडियाला ब्यासघाट मोटर मार्ग के अच्छे दिए आएंगे। इस मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल को स्वीकृति मिल गई है। प्रथम चरण के काम के लिए लोनिवि 23 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। जल्द ही लोनिवि प्रथम चरण का टेंडर करेगा।
2006 में ब्यासघाट से कौडियाला (ढांगूगढ) तक लोक निर्माण विभाग श्रीनगर ने रोड कटिंग की थी। ब्यासघाट से कौडियाला तक यह मोटर मार्ग 24 किलोमीटर लंबी है। वर्तमान में यह सिंगल लेन सड़क है। करीब दस साल से स्थानीय लोग इस मोटर मार्ग को डबल लेन करने की मांग कर रहे हैं।
अब इस मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोनिवि श्रीनगर को स्वीकृति मिली है। इस मोटर मार्ग की वर्तमान में चौड़ाई छह मीटर है। पूरे 24 किलोमीटर तक रोड कच्ची है। इस मोटर मार्ग पर सड़क सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। वर्तमान में इस सड़क से वाहनाें का संचालन होता रहता है।
डेढ़ लेन में इस मोटर मार्ग को करीब डेढ़ मीटर और चौड़ा किया जाएगा। मोटर मार्ग की कुल चौड़ाई करीब 7.50 मीटर हो जाएगी। मोटर मार्ग के चौड़ीकरण करने के बाद विभाग की ओर से इसकी सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग भी लगाए जाएंगे। इस मोटर मार्ग को 2004 में नौ मीटर तक फारेस्ट क्लीरेंस मिल चुका है। प्रथम चरण काम काम पूरा होने के बाद रोड कटिंग का काम होगा।
-
कोट-
- कौडियाला ब्यासघाट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए विधायक की ओर से इसे प्राथमिकता से रखा गया है। इस मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रथम चरण के लिए अनुमति मिल गई है। प्रथम चरण के काम के लिए 23 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मोटर मार्ग को पहले ही नौ मीटर तक फारेस्ट क्लीरेंस मिल चुका है। - किशोर कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल