फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: कार्तिगई दीपम विवाद, साध्वी भगवती सरस्वती बोलीं-भारत की संस्कृति दीप बुझाना नहीं, प्रकाश फैलाना

Sat, 28 Nov 2026 05:11 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी,ऋषिकेश।

सार

कार्तिगई दीपम को लेकर चल रहे विवाद पर मोटिवेशनल स्पीकर साध्वी भगवती सरस्वती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति ज्ञान, शांति और एकता का संदेश देती है। दीप जलाना अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है। भारत ऐसा देश है जो दुनिया को प्रकाश देने में विश्वास रखता है।
विज्ञापन
साध्वी भगवती सरस्वती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में मोटिवेशनल स्पीकर साध्वी भगवती सरस्वती ने कार्तिगई दीपम विवाद पर कहा कि यह अच्छी खबर है। हालांकि, यह ऐसा मामला नहीं था जिसे अदालत तक ले जाने की जरूरत पड़ती, लेकिन अब यह वहां पहुंच गया है तो कोई बात नहीं।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति दुनिया को प्रकाश देने वाली संस्कृति है। हमारी परंपरा दीप बुझाने की नहीं, बल्कि दीप जलाने की है। दीप जलाते समय हम प्रार्थना करते हैं- 'तमसो मा ज्योतिर्गमय', यानी हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: 300 स्थानों पर मॉक ड्रिल, मसूरी में हवा में लटकी रोपवे ट्रॉली, टिहरी में भूकंप से स्कूल को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साध्वी ने कहा कि दीप ज्ञान, शांति और मार्गदर्शन का प्रतीक है। यह हमें सही रास्ता दिखाने में मदद करता है। दीप जलाना शांति, स्थिरता और एकता में हमारे विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश नहीं है जहां कभी प्रकाश को बुझाया या उस पर प्रतिबंध लगाया जा सके। यह दुनिया को प्रकाश देने वाला देश है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें