फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांवड़ यात्रा क्षेत्र 7 जोन व 23 सेक्टरों में विभाजित

Thu, 23 Jul 2026 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा क्षेत्र फीडिंग रूम, सैनिटरी वेंडिंग मशीन और पिंक शौचालय की होंगी सुविधाएं
विज्ञापन

डीएम ने 25 जुलाई तक शेष कार्य हर हाल में पूरा करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
यमकेश्वर। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए पूरे यात्रा क्षेत्र को 7 जोन व 23 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यात्रा मार्ग पर महिलाओं के लिए पिंक शौचालय, सैनिटरी वेंडिंग मशीन व फीडिंग रूम की विशेष तौर पर व्यवस्थाएं होंगी। डीएम पौड़ी स्वाति भदौरिया ने सभी विभागों को 25 जुलाई तक शेष कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कांवड़ यात्रा में तैनात सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि अधिकांश तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाए, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

डीएम भदौरिया ने प्रमुख स्थलों पर महिलाओं के लिए फीडिंग रूम और सैनिटरी वेंडिंग मशीन से युक्त स्थायी पिंक टॉयलेट विकसित करने, सभी शौचालयों को क्रियाशील रखने, पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने तथा पूरे यात्रा क्षेत्र में नियमित स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान और कूड़ा वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। कहा कि विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए यात्रा क्षेत्र में करीब 450 विद्युत और सोलर लाइटें कार्यशील हैं तथा शेष लाइटें लगाने का कार्य जारी है। पैदल मार्गों की मरम्मत, बजरीकरण, पार्किंग स्थलों और प्राकृतिक जल स्रोतों पर साइनेज लगाने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने तथा संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसी मशीनों की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें