फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायवाला रेंज नए ट्रेक से होगी जंगल सफारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व के रायवाला रेंज में अब पर्यटक नए ट्रेक से सफारी का आनंद ले सकेंगे। नए ट्रेक से ही टाइगर के दीदार होंगे। इसके लिए पार्क प्रशासन की ओर से ट्रेक को दुरुस्त किया जा रहा है। मोतीचूर के पहले वाले 21 किलोमीटर के ट्रेक पर सफारी को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोतीचूर स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व के वन विश्राम गृह में पार्क निदेशक डीके सिंह ने बताया कि पार्क में टाइगरों का कुनबा बढ़ाने के लिए रामनगर स्थित कार्बेट टाइगर रिजर्व से पांच जोड़ी टाइगर लाने पर विचार चल रहा है, जल्द ही वहां से टाइगर लाकर रेंज में छोड़े जाएंगे। इसलिए मोतीचूर में सफारी के पुराने 21 किलोमीटर के ट्रेक बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेक के खुलने से टाइगर प्रभावित होंगे। अब राजाजी टाईगर रिजर्व प्रशासन की ओर से रेलवे ट्रैक से पहले मोतीचूर से खांड गांव नंबर तीन से गंगा के किनारे होते हुए गोहरी तक नया ट्रेक बनाया गया है। वापसी में गोहरी से वापस हाईवे पर सत्यनारायण मंदिर तक होगा।
यह ट्रेक करीब 15 किलोमीटर लंबा होगा। इस ट्रेक पर पर्यटक जंगली जानवरों का दीदार कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मार्ग पर सफारी की अनुमति के लिए मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से अनुरोध किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद इस साल 15 नवंबर से नए ट्रेक पर पर्यटक सफारी का आनंद ले सकेंगे। इस अवसर रेंजर एसएस नेगी, एसपी जखमोला, सफारी वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय कंडोलिया, शशि रणाकोटी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें