फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल से गूंजी तीर्थनगरी

Sat, 07 Jan 2017 01:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
नगर कीर्तन के दौरान हैरत अंगेजकरतब दिखाते गतका पार्टी के सदस्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीर्थनगरी मे श्री गुरुगोबिंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जो बोले सो निहाल के गगनभेदी नारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नृत्य करती घोड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। धार्मिक यात्रा रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
विज्ञापन


नौजवान सेवक जत्था की ओर से पंच प्यारों की अगुआई में धार्मिक यात्रा ने मेन बाजार, हरिद्वार  रोड, तिलक रोड, हीरालाल मार्ग आदि से गुजरी। यात्रा मार्ग पर नगर कीर्तन का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रसाद वितरित किया गया। पटियाला से आयी गतका पार्टी ने तलवारबाजी और अन्य हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया।

नगर कीर्तन में महिलाओं की टोली शबद कीर्तन प्रस्तुत करते हुए चल रही थी। पालकी यात्रा के दौरान लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन किए। यात्रा नगर भ्रमण के बाद रात गंतव्य स्थान पर पहुंची। इस दौरान लोगों लंगर छका। इस मौके पर सेवक जत्था अध्यक्ष बूटा सिंह, हिम्मत सिंह, इकबाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें