श्यामपुर में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी के बाद लगी भीड़।
- फोटो : RISHIKESH
श्यामपुर। शुक्रवार रात्रि श्यामपुर हाईवे स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर चोर करीब 6 लाख का सोना चांदी ले उड़े। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। दुकानदार ने बताया कि रात्रि में गश्त पुलिस ने ही उनको फोन करके बताया कि तुम्हारी दुकान खुली हुई है।
सुमित रस्तोगी की श्यामपुर फाटक के समीप तनिष्का रस्तोगी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात्रि करीब 12 बजे उनकी दुकान का शटर उखाड़ चोर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी तोड़ वहां रखे सोना चांदी में हाथ साफ कर दिया। चोरों ने काफी देर तक दुकान खंगाली। चोरों ने जब दुकान के अंदर अलमारी तोड़ी तो सीसीटीवी कैमरा का तार टूट गया। जिस कारण बाहर कितने लोग थे, पता नहीं चल पाया है। मगर जो चोर अंदर था वह कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने अगल-बगल से सीसीटीवी कैमरे की भी फुटेज से जानकारी लेने का प्रयास किया है। दुकानदार ने बताया कि करीब छह लाख की ज्वेलरी चोर ले गए।
चोर ने मुंह पर लपेट रखा था कपड़ा
श्यामपुर। सीसीटीवी फुटेज में जो चोर कैद हुआ है। उसने अपने चेहरे पर कपड़ा लपेटा है। चोर तसल्ली से चोरी करता हुआ नजर आ रहा है। जिससे साफ है कि चोर शातिर है। दुकान के अंदर वो काफी देर तक रहा। चोरी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में भय व्याप्त है। साथ ही शीघ्र चोरों को पकड़ने की मांग की है।
श्यामपुर में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर।- फोटो : RISHIKESH