फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट ऋषिकेश हाईवे पर पलटी जीप

Mon, 07 Dec 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट ऋषिकेश हाईवे पर बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में एक जीप अनियंत्रित होकर एक ओर जाकर पलट गई। गनीमत रही की उसमें बैठे सभी पांच लोग सुरक्षित बच गए। जौलीग्रांट हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने देर अपराह्न चार बजे डोईवाला से ऋषिकेश जा रही एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हाईवे पर एक बुजुर्ग सड़क पार करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


तेज गति से आती हुई जीप पर नजर नहीं पड़ी। जीप चालक की एकाएक नजर पड़ने पर एक ओर मोड़ दिया जिससे अनियंत्रित होकर एक ओर जाकर पलट गई। जौलीग्रांट पेट्रोल पंप के सामने यही वह जगह जहां बीते शनिवार को अनियंत्रित कार ने एक महिला को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई थी। दुघर्टना में पांच लोग घायल भी हुए थे।

हाईवे पर सीधी सड़क होने से वाहन तेज गति से दौड़ते हैं। आबादी के लोग सड़क पार करते समय तेज गति से आने वाले वाहनों की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को जीप चालक की सक्रियता से बुजुर्ग की जान बच गई। जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि तेज गति से आ रही जीप सड़क पार करने का प्रयास कर रहे वृद्ध का बचाने में पलट गई थी। बताया कि पलटने  से जीप में सवार लोग सुरक्षित है। लोगों को बेहद मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें