फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन स्थाई अतिक्रमण पर गरजती रही जेसीबी

विज्ञापन
हरिद्वार रोड पर शहीद स्मारक ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। शुक्रवार को दूसरे दिन भी हरिद्वार रोड स्थाई अतिक्रमण हटाने का काम जारी रहा। इस दौरान जेसीबी की मदद से कई दुकानें ध्वस्त की गई। कुछ लोगों ने स्वयं ही अपने दुकान के सामान हटाया। बाकी दुकानें एनएच की जेसीबी ने ध्वस्त की।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे नंबर 58 पर कब्जाकर बनाई गई दुकानें जमींदोज कर दी गई। सुबह आठ बजे से ही दुकानदार अपनी दुकानें तोड़ने में लगे थे। दोपहर एक बजे तक दुकानदार अपनी दुकान तोड़ते रहे। दोपहर एक बजे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की जेसीबी ने दुकानें ध्वस्त कर दी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग इस कार्रवाई को सही बताते रहे, तो कुछ अब दूसरी जगह महंगे दामों पर दुकानें किराए पर लेने की बात कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था। इस दौरान तमाशबीन भी कार्रवाई को देखने के लिए अपने वाहन रोक रोक चला रहे थे। जिससे त्रिवेणीघाट चौक तक रुक रुककर जाम लग रहा था।
इनसेट-
दुुकान का किराया दस हजार रुपये महीने
ऋषिकेश। अतिक्रमण हटाने के दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि यह दुकानें पांच से दस हजार रुपये महीने के हिसाब से किराए पर दी गई थी। कुछ लोगों ने 10 गुणा 8 फीट की दुकान पांच-पांच लाख में बेच दिए थे। एक दुकान के तीन पार्टेशन कर रखे थे। इन दुकानों पर बाइक की वर्कशाप और वाहनों से संबंधित दुकानें चल रही थी। कुछ चश्मे की दुकान तो कुछ पर अन्य ऑफिस संचालित हो रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन

ध्वस्त हो गया शहीद स्मारक
ऋषिकेश। उत्तराखंड के दौरान शहीद हुए उत्तराखंडियों की याद में हरिद्वार रोड पर हाईवे की जमीन पर 1997 में शहीद स्मारक का बनाया गया था। इस शहीद स्मारक पर उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के साथ ही अन्य आंदोलनकारियों के चित्र लगाए गए थे। शुक्रवार को जब राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला के इंजीनियर स्मारक को खाली कराने के लिए पहुंचे तो कई आंदोलनकारियों का कहना था कि यहां पर इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के आगे हर रोज पूजा की जाती है, इसलिए उन्हें छूट दी जाए। अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया। उसके बाद वहां से सामान लोडर से दूसरी जगह पहुंचाया गया। उसके बाद मजूदर घन से शहीद स्मारक की छत तोड़ने लगे। शाम चार बजे जेसीबी से शहीद की स्मारक जमींदोज हो गया। वहीं आंदोलनकारी वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि शहीद स्मारक नहीं टूटेगा, स्मारक को ध्वस्त कर दिया। ब्यूरो
40 दुकानदारों को नोटिस दिए, आज से टूटेगा अतिक्रमण
ऋषिकेश। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से शुक्रवार को हरिद्वार रोड के 40 दुकानदारों को अतिक्रमण खाली कराने का नोटिस दिया गया। उन्हें तुरंत अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। शनिवार से इन दुकानों को भी ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने पूरी तैयार कर रखी है। बताया जा रहा है कि कोयलघाटी चौक हाईवे का चौड़ीकरण किया जाना है। हाईवे की जमीन से अतिक्रमण खाली कराया जाना है, इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से टुकड़े टुकड़े में नोटिस दिया जा रहा है। अतिक्रमण हटने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से हाईवे को चौड़ा किया जाएगा। ब्यूरो
दो नंबर खबर का जोड़
------------------
कार्रवाई के दौरान यह रहे उपस्थित
-एसडीएम वरुण चौधरी, जेई छतरपाल, लोनिवि ऋषिकेश सहायक अभियंता अविनाश भारद्वाज, जेई उपेंद्र गोयल, लोनिवि एनएच के ईई ओमप्रकाश, जेई प्रमोद सैनी।
----------------
कोट-
हरिद्वार रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन पर बनें 40 खोखा स्वामियों को शुक्रवार को नोटिस दिया गया। उन्हें अतिक्रमण हटाने और दुकान खाली करने को कहा है। शनिवार को उन दुकानों को भी तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार सक्सेना, जेई, लोनिवि, एनएच डोईवाला
--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें